राजनीति

भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन, आगामी कार्यक्रम की दी जानकारी

भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन, आगामी कार्यक्रम की दी जानकारी

आपकी खबर, शिमला। 17 जनवरी

शिमला ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव के लिए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने की।

बैठक में विस्तारक अशोक ठाकुर ने मंडल की कार्य योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्राम केंद्रों की बैठकों में लोगों का रुझान मिला है, वह आगे भी जारी रहेगा।

 

सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर ने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछली 25 पीढ़ियों से इंतजार में बैठे लोगों के लिए राम मंंदिर का बनना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने नव मतदाता सम्मेलन की आगामी 24 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी।

 

जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने मंडल की ओर से पहले किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसमें ग्रामीण मंडल को अव्वल आंका गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का इन कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने विश्वकर्मा योजना की भी जानकारी दी।

 

पूर्व प्रत्याशी एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नियुक्त किए गए प्रदेश सह संयोजक रवि मेहता ने आगामी अयोध्या दर्शन यात्रा की जानकारी दी। अयोध्या दर्शन के लिए शिमला ग्रामीण से दिनेश ठाकुर, रणदीप कंवर और गगन शर्मा को टोली में शामिल किया गया है। मंडल उपाध्यक्ष भूपराम वर्मा ने बैठक में उपस्थित हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, ग्रामीण मंडल विस्तारक अशोक ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बॉबी बंसल, प्रमोद शर्मा, भूपराम वर्मा, योगराज ठाकुर, सुमन गर्ग, नारायण वर्मा, रोशन वर्मा, पुष्पा, शिवानी ठाकुर, कंपिला, मनीष, गगन शर्मा, अनुराधा शर्मा, मीना शर्मा, सुमित ठाकुर, कर्म चंद, चंद्र शेखर, सुनीता शर्मा, दीपक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, रणदीप कंवर, अजय सहित ग्राम केंद्र प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, पार्टी और मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं आदि ने विशेष तौर पर मौजूदगी दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button