छात्र राजनीति

ABVP की संजौली कॉलेज की नई कार्यकारिणी घोषित

सूर्यांश को अध्यक्ष की कमान और रौनक बने इकाई मंत्री

  • ABVP की संजौली कॉलेज की नई कार्यकारिणी घोषित
  • सूर्यांश को अध्यक्ष की कमान और रौनक बने इकाई मंत्री

आपकी खबर, शिमला। 22 अक्तूबर

 

संजौली महाविद्यालय में ABVP की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सूर्यांश भारद्वाज को इकाई अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा रौनक चौहान को इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया। उपाध्यक्ष का दायित्व ऋतिक, सुभागनी, साक्षी, आशीष कंवर एवं प्रत्युष ने संभाला।

इसी तरह सहसचिव चारूल, पंकज निलटू, निखिल और यशिका को दिया गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष का दायित्व जतिन और मीडिया प्रभारी का दायित्व दीक्षित को दिया गया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आकाश नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं महानगर मंत्री अंकुश वर्मा चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वसमति से अध्यक्ष एवं इकाई मंत्री का चुनाव किया गया। पूर्व में रहे इकाई मंत्री कुणाल भारद्वाज ने पिछले 1 वर्ष का वृत सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा उसके पश्चात पूर्व इकाई अध्यक्ष कुणाल ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button