आपकी खबर, नादौन।
धनेटा अस्पताल को सीएचसी का दर्जा पुनः मिलने पर लोगों ने स्वागत किया है। ज्ञात रहे की उक्त अस्पताल का दर्जा सितंबर, 2016 में सीएचसी से घटाकर पीएचसी पिछली कांग्रेस सरकार में किया गया था, जहां एक ओर सीएचसी में 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय नागरिकों को उपलब्ध रहेंगी। पीएचसी में इन सुविधाओं से स्थानीय क्षेत्रवासियों को पिछली कांग्रेस सरकार में वंचित रखा गया था। किसी कारणवश धनेटा के साथ लगती 25 से 30 पंचायतों को आपातकाल स्वास्थ्य सेवाएं लेने या तो हमीरपुर जाना पड़ता था या नादौन। अब दोबारा इस अस्पताल के सीएचसी दर्जा मिलने से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। सीएचसी में कम से कम 3 से लेकर 5 डॉक्टर, 2 फार्मासिस्ट, 4 से 6 स्टाफ नर्स, आधुनिक लब, एक्स रे, अल्ट्रा साउंड, डेंटल, आई टेक्नीशियन, आधुनिक उपकरण, 24×7 डॉक्टर की उपलब्धता, कम से कम 10 से15 बेड इंडोर मरीजों के लिए, ये सारी सुविधाएं रहेंगी। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने आज बड़ी संख्या में एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मिलकर उनका आभार प्रकट किया।
अक्षय शर्मा, राजू विज, संदीप विज, राजेश नंदा, अनुज नंदा, राकेश नंदा, हैप्पी सोनी, दीपक सोनी, सुमित वर्मा, राजेश नंदा राजू, रामकृष्ण, संजय कुमार, मंजीत ठाकुर, जगन नाथ शर्मा, राजीव शर्मा, रोहित शर्मा, अजय बंटू, रमेश चंद शर्मा, अशोक शर्मा, विशम्बर दत्त, विशेषर दत्त, नोटू शर्मा, रमेश कपिल, कमलेश वर्मा, बीडीसी सुनील दत्त, बी डी सी रमेश चंद, दिनेश शर्मा प्रधान, राम रत्न शर्मा, अजय कुमार, विशन सिंह, ओमप्रकाश, बलविंदर गुलेरिया, वामदेव शर्मा, रांझू, जॉनी शर्मा, संजू , सुभाष शर्मा, ओम प्रकाश पलाद, अश्वनी सोनी, बलवंत सिंह सोंखला, जोगिंदर सोंखला, जोगिंदर गुलेरिया ने सामूहिक तौर पर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से विजय अग्निहोत्री का धन्यवाद किया।