Friday, April 26, 2024

कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा

  • बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी
  • प्रातः 8:45 बजे हुआ हादसा, बस में स्कूली बच्चे भी मौजूद

आपकी खबर, कुल्लू।

कुल्लू में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कुल्लू की सैंज घाटी के जंगला में बस सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस संख्या एच.पी. 30ए-0646 शैंशर से कुल्लू जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पी.एम.एन.आर.एफ.) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्गित रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मण्डी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं , जबकि प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी। उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ।

बस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी थे, जो सैंज स्कूल की ओर आ रही थी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है और पुलिस टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts