Tuesday, April 23, 2024

हिमाचल भाजयुमो के कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार ने पौधे रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • हिमाचल भाजयुमो के कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार ने पौधे रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आपकी खबर, करसोग।

वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ है, वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना, मानव के जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं।

इसी कड़ी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय कुमार ने ग्राम पंचायत मेहरन के अंतर्गत चंजोली महिला मंडल द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें देवदार और अनार के पौधे रोपकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को देते हुए जागरूक किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण के बड़े प्रयासों की नींव रखी जाती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी कुछ समय पहले समस्त प्रदेश में ऐसे पौधारोपण द्वारा पर्यावरण संरक्षण की एक मुहिम छेड़ी थी जिसके सार्थक परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts