Saturday, April 27, 2024

हिमाचल की जनता ही नहीं देवी देवता भी सरकार से नाराज : सुक्खू

  • हिमाचल की जनता ही नहीं देवी देवता भी सरकार से नाराज : सुक्खू

आपकी खबर, शिमला। 

प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि चुनावी वर्ष में सरकार की ओर से मात्र घोषणा ही मिलने वाली है। हिमाचल के युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगा गया है। यह बात कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने मंडी रैली को पूरी तरह से फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री कमरुनाग की शरण में गए थे क्यों रुष्ट हो गए। इसका मतलब सीधा है कि प्रदेश की जनता ही नहीं देवी देवता भी सरकार से नाराज है।

हिमाचल का बेरोजगार युवा हताश और निराश हो चुका है। इतना ही नहीं युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी तबके के लोग अब ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनके साथ पांच साल तक सरकार ने केवल छलावा हुआ है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बात तो प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की थी। जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। मंडी रैली में सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया गया। युवाओं को अनेक तरह से प्रलोभन दिए गए। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts