Friday, April 26, 2024

“अबकी बार रिवाज बदलेंगे ” मुहिम में खलल डालेंगे हिमाचल के 2.50 लाख OPS कर्मचारी

  • “अबकी बार रिवाज बदलेंगे ” मुहिम में खलल डालेंगे हिमाचल के 2.50 लाख OPS कर्मचारी
  • OPS बहाली के अलावा कुछ मंजूर नहीं : प्रदीप ठाकुर

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश चुनावी मुहाने पर खड़ा है। सरकार अबकी बार रिवाज बदलने की बात कर रही है। प्रदेश में 2-3 दिनों में कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। दावा हर वर्ग को खुश करने का भी किया जा रहा है। केंद्रीय नेताओं सहित पीएम मोदी लगातार हिमाचल दौरे कर रहे हैं।

ऐसे में एक वर्ग सरकार और सरकार की कार्यप्रणाली से नाखुश है। बीते 15 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे OPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के अलावा कुछ मंजूर नहीं है। इन कर्मचारियों की तादाद 2.50 लाख से उपर है। ये कर्मचारी चुनाव में खलल डाल सकते हैं। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के वायदे के बाद भी हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

OPS कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अब लड़ाई आर पार की होगी। आचार संहिता लगने तक हम हड़ताल पर बैठेंगे और उसके बाद प्रदेश के हर घरों तक जाकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही पेंशन बहाली को लेकर सरकार का साथ ना देने की बात भी करेंगे।

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही OPS बहाल कर दी है। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार होते हुए भी पेंशन बहाल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान में है। इसका खामियाजा सरकार को चुनाव में देखने को मिलेगा। अब इन कर्मचारियों की निगाहें 14 अक्तूबर यानी कल होने वाली हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार अपनी अंतिम बैठक में इन कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा कर सकती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts