Thursday, April 18, 2024

…तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एचआरटीसी बस को लगाया धक्का

  • …तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एचआरटीसी बस को लगाया धक्का
  • चुनावी जनसभा के बाद गुजर रहा था मंत्री का काफिला

आपकी खबर, बिलासपुर। 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम हमेशा से सुर्खियों में रहा है। यहां कुछेक खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालांकि हाल ही में निगम के बेड़े में कुछ नई बसें शामिल की गई हैं। बावजूद इसके अभी भी कुछ रूटों पर खटारा बसें चलाई जा रही हैं।

ऐसा ही मामला बिलासपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बीच हाईवे पर मंगलवार देर शाम को खराब हो गई। इस दौरान बीच सड़क में बस अचानक से रुक गई। जब यह मामला हुआ उस समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला भी वहीं से गुजर रहा था। लोगों को बस में धक्का लगाते देख अनुराग ठाकुर भी बस को धक्का लगाते दिखे।

गौरतलब है कि हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए सदर और झंडूता में जनसभाएं करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तल्याणा में खराब हुई परिवहन निगम की बस को धक्का लगाया। उन्होंने खराब बस को सड़क से किनारे किया ताकि अन्य वाहनों के लिए परेशानी न हो। उनके साथ आए सुरक्षा कर्मियों ने भी उनके साथ बस को किनारे लगाने में उनकी मदद की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts