Thursday, April 25, 2024

मंडी के सराज में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

  • मंडी के सराज में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

आपकी खबर, मंडी। 

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा और सुक्खू गुट के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा हो गया। दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई तक हो गई।

दरअसल, अभियान को लेकर मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की धरोट पंचायत में शनिवार को पहुंचीं सांसद एवं पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के स्वागत कार्यक्रम में चेतराम और विजयपाल समर्थक आमने-सामने आ गए।

प्रतिभा के समक्ष चेतराम गुट के समर्थकों ने कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजयपाल सिंह के खिलाफ गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान दोनों गुटों के समर्थकों में हाथापाई हो गई।

चेतराम दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं। विजयपाल सुक्खू गुट के माने जाते हैं। विजयपाल सराज से कांग्रेस टिकट की दौड़ में भी थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts