युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
आपकी खबर, ऊना।
9 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 12वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6 के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी।
इस रोजगार अवसर के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1,375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास सुविधा, चिकित्सा सुविधा तथा प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये सेवा शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी तथा 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क (भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार) का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


1 Comment
Its like you read my thoughts! You appear to know so much approximately this, such as you wrote the book in it or something. I believe that you just can do with some percent to force the message house a bit, however other than that, that is fantastic blog. An excellent read. I’ll definitely be back.