कुल्लू के बंजार में गणतंत्र दिवस पर एसडीएम ने फहराया तिरंगा
आपकी खबर, कुल्लू।
26 जनवरी। उपमंडल बंजार में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मेला मैदान बंजार में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम पंकज शर्मा ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
परेड में पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी/एनएसएस तथा विभिन्न विभागों की टुकड़ियों ने अनुशासन और एकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में एसडीएम ने संविधान के मूल्यों का स्मरण करते हुए नागरिकों से कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक पालन का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। साथ ही समाजसेवा, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया।
समारोह में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

