Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    हिमाचल के हक के लिए केंद्र में सबसे मजबूत आवाज बने जेपी नड्डा : बलबीर वर्मा

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 14, 2025Updated:December 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हिमाचल के हक के लिए केंद्र में सबसे मजबूत आवाज बने जेपी नड्डा : बलबीर वर्मा

    हिमाचल के हितों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, केंद्र ने हर संकट में दिया खुला सहयोग : भाजपा

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 14 दिसंबर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से नहीं उठाया जा रहा, जैसा बयान सरासर झूठ, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिचायक है। कांग्रेस को पहले यह बताना चाहिए कि जब-जब हिमाचल संकट में रहा, तब किस सरकार ने प्रदेश के लिए सबसे पहले और सबसे अधिक मदद पहुंचाई।

    बलबीर वर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हमेशा केंद्र में हिमाचल प्रदेश की आवाज को पूरी मजबूती से उठाया है। चाहे प्रधानमंत्री कार्यालय हो या केंद्रीय मंत्रालय—जेपी नड्डा ने हर मंच पर हिमाचल की मांगों, आपदा राहत, विकास परियोजनाओं और विशेष सहायता पैकेज को प्राथमिकता के साथ रखा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को हर आपदा और कठिन समय में दिल खोलकर सहायता दी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि केंद्र हिमाचल की अनदेखी कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की निष्क्रियता के बावजूद अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित लोगों को राहत पैकेज दिया। यदि राज्य सरकार ने समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाई होती, तो राहत और विकास कार्य और तेजी से आगे बढ़ सकते थे।

    बलबीर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह भी याद रखना चाहिए कि राष्ट्रीय पेंशन योजना, आपदा प्रबंधन, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं में केंद्र सरकार ने हिमाचल को लगातार सहयोग दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस केवल आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं, खराब वित्तीय प्रबंधन और नीतिगत असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व पर निराधार आरोप लगा रही है।

    #BalbirVerma #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    March 15, 2026

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.