Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा : कंगना रनौत

    पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1240.53 करोड़ की सौगात
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    मोदी सरकार का मंडी को ऐतिहासिक तोहफा : कंगना रनौत

    पीएमजीएसवाई-IV के तहत 1240.53 करोड़ की सौगात

    कहा, 846 किमी की 142 सड़कें, 209 बसावटों को मिलेगा सीधा लाभ, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए संजीवनी

    आपकी खबर, मंडी।

    21 जनवरी। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ और ऐतिहासिक निर्णय के साथ हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) बैच-I (2025-26) के अंतर्गत मंडी संसदीय क्षेत्र में 1240.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 142 सड़क कार्यों (कुल लंबाई 846.32 किलोमीटर) को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे 209 ग्रामीण बसावटों को सड़क संपर्कता मिलेगी।

    कंगना रनौत ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को उन्हें औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ये सड़कें न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, बल्कि हिमाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति देंगी।

    उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र बीते समय में बाढ़ और भारी वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से गंभीर रूप से प्रभावित रहा है, जिससे कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए। ऐसे समय में केंद्र सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति संवेदनशीलता, करुणा और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

    कंगना रनौत ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों की ढुलाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा तक पहुंच, आपदा के समय राहत एवं बचाव, पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय सुधार होगा। ऑल-वेदर कनेक्टिविटी से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के लोगों का जीवन आसान बनेगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र के माध्यम से इन परियोजनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष बल दिया है, ताकि जनता को इनका दीर्घकालीन लाभ मिल सके। सांसद के रूप में वे राज्य सरकार के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी सड़क कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरे हों।

    भाजपा सांसद ने मंडी की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण भारत को सशक्त करने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों को पुनः मजबूती देने की मोदी सरकार की दूरदर्शी नीति को दर्शाता है।

    #कंगना_रनौत #मंडी_लोकसभा #हिमाचलप्रदेश #PMGSY #प्रधानमंत्री_ग्राम_सड़क_योजना #ग्रामीण_सड़क #ग्रामीण_विकास #इन्फ्रास्ट्रक्चर_डेवलपमेंट #ऑल_वेदर_कनेक्टिविटी #सड़क_परियोजनाएं #नरेंद्र_मोदी #मोदी_सरकार #शिवराज_सिंह_चौहान #केंद्र_सरकार #मंडी_विकास #ग्रामीण_हिमाचल #आपदा_प्रभावित_क्षेत्र #रोजगार_अवसर #पर्यटन_विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

    February 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा

    February 4, 2026

    केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.