नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
बिहार के कायस्थ परिवार से संबंध रखते हैं नबीन
अभी जेपी नड्डा के पास हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी
आपकी खबर, ब्यूरो।
नई दिल्ली, 14 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता और बिहार सरकार में वरिष्ठ मंत्री नितिन नबीन को संगठन के भीतर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी में उनका कद और संगठनात्मक अनुभव लगातार बढ़ रहा है।
नितिन नवीन वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री हैं। इसके अलावा, उन्हें छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में पार्टी के राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक रहे नितिन नबीन दिवंगत भाजपा नेता नबीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं। उनकी मजबूत पकड़, युवा मोर्चा में काम करने का लंबा अनुभव, और संगठनात्मक कौशल उन्हें पार्टी में एक भरोसेमंद चेहरा बनाते हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व नबीन के जमीनी काम और चुनावी प्रबंधन क्षमता से काफी प्रभावित है, जिसके चलते उन्हें लगातार महत्वपूर्ण दायित्व दिए जा रहे हैं।
वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी जेपी नड्डा के पास हैं। वे हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखते हैं। उनका कार्यकाल बीते जून माह में ही बढ़ाया गया है। गुजरात राज्य से सांसद नड्डा की मोदी सरकार में अच्छी पकड़ हैं।

