Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    बीपीएल पर कैंची चला रही सुक्खू सरकार, गरीबों को सूची से बाहर करने की साजिश : बिंदल

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 2, 2026Updated:January 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    बीपीएल पर कैंची चला रही सुक्खू सरकार, गरीबों को सूची से बाहर करने की साजिश : बिंदल

    कहा, व्यवस्था परिवर्तन नहीं, गरीबों के लिए व्यवस्था पतन कर रही कांग्रेस सरकार

    गरीबों और आपदा प्रभावित परिवारों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी भाजपा

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 2 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर गरीबों की कमर तोड़ने में जुट गई है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में इस सरकार ने आम आदमी, गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दुश्वार कर दिया है और अब बीपीएल (Below Poverty Line) के नए नियम लागू कर गरीबों को योजनाओं से बाहर करने की सुनियोजित साजिश रची जा रही है।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बीपीएल के जो नए नियम लागू करने की तैयारी की जा रही है, उनके लागू होते ही बड़ी संख्या में वे लोग जो वर्तमान में बीपीएल श्रेणी में हैं, सूची से बाहर हो जाएंगे। इससे सबसे बड़ा नुकसान उन गरीब परिवारों को होगा, जिन्हें वास्तव में सरकारी सहायता की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि सोच-समझकर बनाई गई गरीब विरोधी रणनीति है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस “व्यवस्था परिवर्तन” की बात करती है, लेकिन हकीकत में यह सरकार गरीबों के लिए व्यवस्था पतन की ओर प्रदेश को धकेल रही है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्रामीण और गरीब परिवारों के लिए ‘विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘जी राम जी’ योजना लागू की है, जिसके तहत 125 दिन की रोजगार गारंटी और अनेक सुविधाएं दिहाड़ीदार एवं गरीब परिवारों को दी जा रही हैं। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस योजना को लेकर भी अनर्गल बयानबाजी कर गांव के गरीबों को भ्रमित कर रही है।

    डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि इससे पहले मनरेगा में भी प्रदेश सरकार ने अपना हिस्सा न डालकर ग्रामीणों और गरीबों को लाभ से वंचित रखा और सारा दोष केंद्र सरकार पर मढ़ती रही। आज भी वही रवैया अपनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित गरीब परिवारों के लिए हजारों करोड़ रुपये की राहत राशि दी, लेकिन प्रदेश सरकार उसे प्रभावित लोगों तक पहुंचाने में पूरी तरह विफल रही है। आपदा राहत के पैसों की बंदरबांट हो रही है और जहां वास्तव में पैसा लगना चाहिए, वहां विकास कार्य नहीं हो रहे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को आपदा राहत के लिए ₹300 करोड़ और ₹601 करोड़ की अतिरिक्त सहायता दी, लेकिन इन पैसों का आज तक सही उपयोग नहीं हुआ। जनहित के कार्यों में खर्च करने के बजाय कांग्रेस सरकार गरीबों के साथ अन्याय करने में जुटी हुई है।

    डॉ. राजीव बिंदल ने चेतावनी दी कि भाजपा प्रदेश की जनता, गरीबों और आपदा प्रभावित परिवारों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और कांग्रेस सरकार की गरीब विरोधी नीतियों को उजागर करती रहेगी।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh #DrRajeevBindal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार

    March 15, 2026

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.