Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    विशेष खबर

    खुशखबरी : विदेश में रोजगार के अवसर देगी हिमाचल सरकार, ऐसे करें आवेदन

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    खुशखबरी : विदेश में रोजगार के अवसर देगी हिमाचल सरकार, ऐसे करें आवेदन

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 25 नवंबर। हिमाचल सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए 300 डिलीवरी राइडर्ज की भर्ती की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरूष उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/t2ewUU4qCykidLWL7 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती एचपीएसईडीसी द्वारा श्रम और रोजगार विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को 2500 दिरहम का मासिक वेतन, कमीशन और टिप के साथ, लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये मिलेंगे। अभ्यर्थियों के चेहरे या गर्दन पर टैटू नहीं होनी चाहिए और रंग-अंधता स्वीकार्य नहीं है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा।

    उन्होंने बताया कि आवेदक के लिए 10वीं न्यूनतम योग्यता रखी गई है और आवेदक को बेसिक इंग्लिश का ज्ञान होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी के पास गियर मोटरसाइकिलों के लिए कम से कम आगामी एक वर्ष के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की तैनाती के बाद यूएई ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए 5,500 दिरहम का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 1000 दिरहम प्रस्थान के समय और शेष 4,500 दिरहम, 500 दिरहम की नौ मासिक किश्तों में वेतन से काटे जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि बिना वैध पासपोर्ट वाले उम्मीदवारों को भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये और 1,500 रुपये का चिकित्सा शुल्क भी देना होगा।

    उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में विभिन्न जिलों में एक सप्ताह का भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। विस्तृत स्थान और कार्यक्रम के लिए, उम्मीदवार स्थानीय श्रम और रोजगार कार्यालय या एचपीएसईडीसी की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    #Abroid #Employment #HimachalGovernment #New employment #UAE usa
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन

    January 16, 2026

    युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण

    January 9, 2026

    नहीं रहे सुन्नी भज्जी की राजनीति के युग पुरुष भगत राम चौहान

    January 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.