Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज
    • सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    स्पोर्ट्स

    एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज

    एसजेवीएन, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल और बीबीएमबी ने पहले दिन दर्ज की जीत
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज

    एसजेवीएन, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल और बीबीएमबी ने पहले दिन दर्ज की जीत

    खेलों के साथ संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम, एसजेवीएन के कबड्डी टूर्नामेंट में दिखी हिमाचली छटा

    आपकी खबर, शिमला।

    24 मार्च। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने मंगलवार से रामपुर जलविद्युत स्टेशन में एसजेवीएन की ओर से आयोजित किए जा रहे 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम-वर्क तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर बल दिया, जो आज की कार्य-संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने प्रतिभागियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, और इस बात पर बल दिया कि किसी भी संगठन में निरंतर निष्पादन और उत्पादकता के लिए एक स्वस्थ कार्यबल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रकार के खेल आयोजन कर्मचारियों के मध्य शारीरिक तंदुरुस्ती, टीम भावना और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे उनके व्यावसायिक निष्पादन में भी वृद्धि होती है।

    25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर एवं आरएचपीएस, एनजेएचपीएस एवं एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पीएससीबी का ध्वज फहराकर एवं शुभारंभ की घोषणा के साथ किया गया।

    यह टूर्नामेंट पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, और इसमें विद्युत मंत्रालय, एनएचपीसी., पावरग्रिड, सीईए, आरईसी, टीएचडीसी, बीएमबी और मेजबान टीम एसजेवीएन सहित प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भाग ले रहे हैं।

    उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की; जो हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाती है। समारोह में सभी भाग लेने वाली टीमों द्वारा एक प्रभावशाली मार्च-पास्ट भी शामिल रहा।

    इस आयोजन में सामुदायिक जुड़ाव का एक अनूठे पहलू शामिल करते हुए, स्थानीय ‘महिला मंडलों’ को खेल आयोजन के साथ-साथ क्षेत्रीय हस्तशिल्प और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।

    टूर्नामेंट के पहले दिन, कुल चार लीग मैच खेले गए। पहला मैच एसजेवीएन और सीईए के मध्य खेला गया, जिसमें एसजेवीएन विजयी रहा। दूसरा मैच एनएचपीसी और आरईसी के मध्य हुआ, जिसमें एनएचपीसी विजयी रहा। तीसरा मैच पीजीसीआईएल और टीएचडीसी के मध्य खेला गया, जिसमें पीजीसीआईएल ने जीत दर्ज की। चौथा मैच बीबीएमबी और विद्युत मंत्रालय के मध्य हुआ, जिसमें बीबीएमबी विजेता रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी

    March 12, 2026

    कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल

    March 5, 2026

    सेरी बंगलों पंचायत में किसानों को सिखाया जीवामृत बनाना, प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन ने रामपुर एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का किया आगाज
    • सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.