कुनिहार में राज्य पेंशनर संघ की बैठक आयोजित, एकता बनाए रखने का आह्वान
आपकी खबर, कुनिहार।
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक हॉल में आर.पी. जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ समिति के मीडिया प्रभारी सेन राम नेगी और जिला शिमला के संयोजक मोहन सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में कुनिहार इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष आर.पी. जोशी ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।
प्रदेश महामंत्री इंदर पाल शर्मा ने अपने संबोधन में पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर प्रदेश स्तर पर संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा चलाए गए आंदोलनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन आंदोलनों में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी एकजुटता बनाए रखने और संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।
वहीं, अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने गत 30 तारीख को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन और उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा बुलाए गए शिष्टमंडल के साथ हुई बैठक की जानकारी साझा की।
बैठक में जिला वित्त सचिव ओम प्रकाश गर्ग, इकाई के महासचिव राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा, मुख्य सलाहकार जे.पी. शाह, कंचन माला, विद्या गर्म, तारा चौधरी, ऊषा देवी, वित्त सचिव देवेंद्र कौशल, जगदीश चंदेल, शिव राम पाल, डॉ. कीर्ति सिंहा, डॉ. एस.पी. शर्मा, हरिदास, चेत राम तंवर, कमलेश कुमारी, जियालाल, सुशील शर्मा, सतपाल शर्मा, राजिंदर धीमान, सोहन लाल, मनोहर लाल, आमेर सिंह, हरदेव जोश, ओम राणा, राम लाल, मोहन लाल भारद्वाज, रमेश योगी राज, हरनाम सिंह, राम स्वरूप, तारा चंद शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
