Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट
    • AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल
    • ICAI हिमाचल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सीए चेतन कुमार बने अध्यक्ष
    • करसोग के सेरी बंगलो में किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े 100 किसान
    • छोहारा में DDUGKY मोबिलाइजेशन कैंप, 100 से अधिक दीदियों ने उठाया कौशल विकास का लाभ
    • शूलिनी विश्वविद्यालय में एआईयू राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का समापन, युवा नवप्रवर्तकों ने दिखाया दम
    • दिल्ली पुलिस को रोकना संघीय ढांचे और संविधान का उल्लंघन : रणधीर शर्मा
    • पेंशनरों की राज्यपाल से गुहार: बकाया भुगतान, वित्तीय संकट और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    चुनाव

    ICAI हिमाचल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सीए चेतन कुमार बने अध्यक्ष

    चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हिमाचल को नई दिशा: चेतन कुमार के नेतृत्व में नई टीम तैयार
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 27, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ICAI हिमाचल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सीए चेतन कुमार बने अध्यक्ष

    चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हिमाचल को नई दिशा: चेतन कुमार के नेतृत्व में नई टीम तैयार

    ICAI NIRC हिमाचल चुनाव परिणाम घोषित, नई कार्यकारिणी से विकास को मिलेगी रफ्तार

    आपकी खबर, शिमला।

    27 फरवरी। भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (ICAI) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) की हिमाचल प्रदेश शाखा के वर्ष 2026-27 के कार्यकाल हेतु पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। 27 फरवरी को घोषित परिणामों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी एवं युवा पेशेवरों का संतुलित प्रतिनिधित्व देखने को मिला।

    निर्वाचन परिणामों के अनुसार सीए चेतन कुमार को शाखा का अध्यक्ष चुना गया है। सीए गौरव ठाकुर उपाध्यक्ष, सीए खुशमीत सचिव एवं उत्तरी भारत चार्टर्ड लेखाकार छात्र संघ (निकासा) के अध्यक्ष, सीए नरेश कुमार डोगरा कोषाध्यक्ष, जबकि सीए पंकज रत्तन और सीए होमी कुमार चटर्जी कार्यकारी सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए चेतन कुमार ने अपने पहले वक्तव्य में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शाखा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में सदस्यों के व्यावसायिक कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, शाखा में पारदर्शिता, नवाचार और सामूहिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से हिमाचल शाखा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

    विगत वर्ष के अध्यक्ष सीए पंकज रत्न ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग एवं मार्गदर्शन देने वाले सभी कार्यकारी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नई टीम को शुभकामना देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सदस्यों और विद्यार्थियों के हित में उत्कृष्ट कार्य करेगी।

    नई कार्यकारिणी के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश के चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय में उत्साह का माहौल है। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम पेशेवर मानकों को और मजबूत करेगी तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगी।

    #Himachal News CA Election CA Students Chartered Accountant Finance Professionals Himachal Pradesh News ICAI ICAI Election 2026 ICAI Himachal NICASA NIRC Professional Body Shimla News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट

    February 28, 2026

    शूलिनी विश्वविद्यालय में एआईयू राष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन का समापन, युवा नवप्रवर्तकों ने दिखाया दम

    February 26, 2026

    नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी

    February 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट
    • AI समिट विवाद में सियासत तेज: रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री और CMO की भूमिका पर उठाए सवाल
    • ICAI हिमाचल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सीए चेतन कुमार बने अध्यक्ष
    • करसोग के सेरी बंगलो में किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े 100 किसान
    • छोहारा में DDUGKY मोबिलाइजेशन कैंप, 100 से अधिक दीदियों ने उठाया कौशल विकास का लाभ
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.