Friday, May 17, 2024

किन्नौर : जनजातीय नृत्य उत्सव 20 से, उपायुक्त ने की बैठक

आपकी खबर, किन्नौर।

 

 

उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य उत्सव एवं क्राफ्ट मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर  बैठक की। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य उत्सव व क्राफ्ट मेला 20 से 24 नवम्बर तक पुलिस ग्राउंड रिकांग पिओ में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नृत्य उत्सव व क्राफ्ट मेले का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री जिले के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि नृत्य उत्सव में प्रदेश के जनजातीय उपमण्डलों के 8 नृत्य दल भाग लेंगे। इसके अलावा इन्हीं क्षेत्रों के हथकरघा, हस्तशिल्प उत्पादों की 5 दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसके लिए स्टाॅल स्थापित किए जाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts