Friday, May 17, 2024

भाजपा के जुमलों का हिसाब 2022 में जनता करेंगी: रोहित ठाकुर

भाजपा के जुमलों का हिसाब 2022 में जनता करेंगी: रोहित ठाकुर

 

आपकी खबर, ठियोग।

 

जुब्बल-नावर-कोटखाई के उप चुनाव में आम जन की जीत हुई है। यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने टिक्कर में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान नावर की जनता को सम्बोधित करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर की प्रबुद्ध जनता के अपार स्नेह और समर्थन से कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने हर पंचायत में संतुलित और समग्र विकास करने का प्रयास किया है जिसे आगे भी ज़ारी रखा जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में बाग़वान, मजदूर, छोटे दुकानदार और बेरोजगार युवाओं की घोर अनदेखी हुई जिसका परिणाम भाजपा को उप चुनाव में 4-0 से भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि उप चुनाव से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शरू हो गई है और भाजपा के जुमलें और अच्छे दिन के वायदों का हिसाब प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में करेगी। रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र में रुकें पड़े विकासात्मक कार्य को गति देने बारें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तहसीलदार टिक्कर के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने नावर की जनता का कांग्रेस पार्टी पर उप चुनाव में अपार जनसमर्थन और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उप चुनाव में निरंतर सँघर्ष और मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने पर आभार जताया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts