Monday, May 20, 2024

रोहड़ू के खरशाली में आगजनी से व्यक्ति की मौत

रोहड़ू के खरशाली में आगजनी से व्यक्ति की मौत

आपकी खबर, रोहड़ू।

 

जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिड़गांव के खरशाली गांव में अग्निकांड की घटना पेश आई है। इस अग्निकांड में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। मृतक की पहचान खरशाली गांव निवासी राजदेव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आग की यह घटना शनिवार देर रात पेश आई। स्थानीय लोगों ने चिड़गांव थाना को आग लगने की सूचना दी। आग इतनी भयानक थी कि चार मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्‍क्यू आपरेशन शुरू किया। राजदेव का मकान गांव से अलग दूरी पर बगीचे में था। परिवार दूसरे बगीचे दोगरी में काम करने गया हुआ था और रात को वहीं पर ठहर गए थे। यह मकान दो मंजिला था, जिसमें कुल चार कमरे थे जो बिलकुल राख हो चुका है। शुरू में राजदेव का कोई पता न चल सका। आग बुझाने के बाद टीम जब अंदर पहुंची तो राजदेव की अधजली लाश धरातल मंजिल के एक कमरे में मिली। स्थानीय लोगों की मदद से इसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया। अस्‍पताल में आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राजदेव के परिवार के सदस्यों के पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं और आगामी जांच शुरू कर ली है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts