Saturday, July 27, 2024

प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : सूरत नेगी

 

आपकी खबर, किन्नौर।

हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत चगांव में 4 लाख 30 हजार रुपये की राशि से निर्मित वर्षा शालिका का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि वर्षा शालिका एक बुनियादी मानवीय आवश्यकता है जो जहां खराब मौसम के दौरान सहायक सिद्ध होती है वहीं बीमारी के दौरान भी सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि इस वर्षा शालिका के निर्माण से ग्राम वासियों को वर्षा तथा धूप से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास व उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों में जनजातीय जिला किन्नौर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों विशेषकर जनजातीय क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं जिनसे लोगों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25 कार्य प्रगति पर है जिस पर 136 करोड़ 68 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसी प्रकार नाबार्ड के अंतर्गत 10 सड़क परियोजनाएं कार्यन्वित की जा रही हैं जिन पर 43 करोड़ 46 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री सिचंाई योजना के तहत खरोगला से कूपा के लिए 662 हैक्टेयर भूमि को सिंचित करने के लिए 6 करोड़ 52 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार जिले के बटसेरी गांव में बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत 55 हैक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाने के लिए 6 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जिले में जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में नल से जल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है जिस पर 10 करोड़ 29 लाख रुपये व्यय कर 5647 लोगों को घर-घर नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस सहित अन्य उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts