Saturday, July 27, 2024

सांसद प्रतिभा सिंह बनीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष

 

आपकी ख़बर, शिमला।

 

हिमाचल में कुछ समय से कमजोर नजर आ रही कांग्रेस को आज पार्टी हाईकमान ने मजबूती देने वाला कदम उठाया है। कॉंग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है। चर्चा है कि सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से जीत हासिल करने पर प्रतिभा सिंह को यह इनाम दिया गया है।

बहरहाल अब कुलदीप सिंह राठौर की जगह प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष होंगी। मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है यह सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रदेश कांग्रेस में बड़ी पकड़ रही है और यही वजह है कि कांग्रेस को एकजुट करने के लिए और पार्टी के भीतर गुटबाजी को खत्म करने के लिए वीरभद्र सिंह परिवार के हाथों में ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने का निर्णय लिया। इसी वर्ष प्रदेश विधानसभा के चुनाव है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस के बिखरे कुनबे को एकजुट करने में कितनी सफल होती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts