Saturday, July 27, 2024

सीएम जयराम को सपने में भी नजर आ रहे केजरीवाल

 

  • आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से बौखलाहट में भाजपा और कांग्रेस

 

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से आप पार्टी प्रदेश की जनता के लिए पहला विकल्प बनती जा रही है। 23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में उमड़ी भीड़ से भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की हवा निकल गई है। जिसकी बौखलाहट से अनाप शनाप बयानबाजी के लिए दोनों ही दलों के नेता उतारू हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर और उनके नेताओं को हजम नहीं हो रहा है जिसके चलते बौखलाहट में अब वे मर्यादा भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की राजनीति के लिए तीसरा विकल्प नहीं बल्कि पहला विकल्प के रूप में उभर रही है। जिस तरह से अंग्रेजी वर्णमाला के ABC अल्फाबेट में भी A का मतलब आम आदमी पार्टी है वहीं B फ़ॉर भाजपा और C फ़ॉर कांग्रेस है। यानी की आम आदमी पार्टी पहला विकल्प है उसके बाद भाजपा और कांग्रेस है।

गौरव शर्मा ने भाजपा के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज भाजपा के नेता जो कहते थे यहां केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा वो हर समय केजरीवाल केजरीवाल कर रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक तरफ उनकी नकल कर रहे और दूसरी तरह हर समय केजरीवाल केजरीवाल कर रहे । उन्होंने कहा ,अब तो जयराम ठाकुर के सपनों में भी केजरीवाल आ रहे क्योंकि उनको अब अपनी सियासी जमीन खिसकती नजर आ रही। आप प्रवक्ता ने कहा,जयराम ठाकुर और बीजेपी ने साढ़े चार साल जनता के लिए कुछ नहीं किया और अब काम करने वाली सरकार जब हिमाचल आ गई तो ये दोनों दल एक हो गए और केजरीवाल के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे। उन्होंने कहा आपस में फ्रेंडली मैच खेलने वाले दलों को अहसास हो गया कि अब आम आदमी पार्टी के आने से उनकी सियासी जमीन खिसक रही है इसलिए दोनों दलों के नेता बौखला गए हैं।

 

आप प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व देश की राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी कांग्रेस के बारे में जो बातें बोली हैं वह सच बात है क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्ट और झूठी सरकार है जो सिर्फ जुमले करना जानती है। जयराम सरकार ने प्रदेश को साढ़े चार में 70 साल पीछे ले गए है। जिस प्रदेश भगवान ने अपार प्राकृतिक संसाधन दिए हैं उसे हिमाचल की कोई भी सरकार सही और बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाई है।जिसका नतीजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल के हर वर्ग महिला,युवा और बुजुर्ग हर वर्ग परेशान है क्योंकि आज तक 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा ने राज कर जनता को लूटने का काम किया है। न तो प्रदेश में स्कूलों की हालत सुधरी न ही शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कें। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज भी बिजली पानी की दयनीय स्थिति है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts