डबल इंजन सरकार ने नावर क्षेत्र की अनदेखी की : कांग्रेस

  • डबल इंजन सरकार ने नावर क्षेत्र की अनदेखी की : कांग्रेस
  • ब्लॉक कांग्रेस ने क्षेत्र की अनदेखी पर उठाए सवाल

आपकी खबर, जुब्बल।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में नावर क्षेत्र की हमेशा ही घोर अनदेखी हुई है जिसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जुब्बल दौरे से लगाया जा सकता है। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ₹186 करोड के उद्घघाटन व शिलान्यास के कार्यक्रम में नावर क्षेत्र को पूर्ण रूप से वंचित रखा गया। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रान्टा, जोन के पदाधिकारी भोपाल शर्मा, ज्वाला प्रसाद, योगेश शर्मा,

वेद प्रकाश सुंटा, शिव सिंह खांगटा, जोगिंदर सिंह कडीवन, प्रवीण धारटा, धरवेंद्र बचटा, अंजु सांख्यान, धनश्याम चौहान आदि ने प्रेस को जारी संयुक्त ब्यान में कही। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जहां एक ओर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधायक रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से पूरे जुब्बल नावर कोटखाई में एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास कार्य हुए हैं वही भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति करती रही हैं।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर के नेतृत्व में नावर क्षेत्र की हर पंचायत में विधायक प्राथमिकता के तहत करोड़ो रुपए से सड़कों का निर्माण, पेयजल व सिंचाई की योजनाएं स्वीकृत हुई, शिक्षा व स्वास्थ्य संस्थान खुलें और हर पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्य हुए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई नई घोषणा नहीं हुई जिससे जनता को केवल निराशा ही हाथ लगी हैं। इस कार्यक्रम की मात्र दो उपलब्धि रही जिसमें तीन वर्षों के बाद सांसद सुरेश कश्यप के दर्शन और जुब्बल कोटखाई भाजपा की गुटबाजी ही जग जाहिर हुई।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की बाग़वान विरोधी भाजपा सरकार के उदासीन रवैए के चलते सेब बाग़वानी पर संकट गहरा गया हैं। सेब पर लागत कई गुना बढ़ गई है, फफूंदनाशक-कीटनाशक दवाइयों पर अनुदान समाप्त कर करने के बाद खाद के मूल्य में कई गुना बढ़ोतरी हुई हैं। भाजपा ने सेब पर जीएसटी को 5% से बढ़ाकर 18% कर दिया हैं।

उन्होंने कहा कि 2021 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल नावर कोटखाई की प्रबुद्ध जनता ने आशीर्वाद दिया हैं जिससे भाजपा नेताओं में बौखलाहट हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई की जनता क्षेत्रवाद, नकारात्मक और द्वेषपूर्ण राजनीति करने वाली भाजपा को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *