Saturday, July 27, 2024

Himachal Election : दिल्ली में भाजपा का टिकट के लिए महामंथन, आज रात तक जारी हो सकती है सूची

  • दिल्ली में भाजपा का टिकट के लिए महामंथन, आज रात तक जारी हो सकती है सूची
  • बैठक में शामिल हुए हिमाचल के भाजपा नेता

आपकी खबर, शिमला। 

नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व और हिमाचल भाजपा का टिकट के लिए महामंथन जारी है। हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए केंद्र कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे में टिकट आबंटन में कोई कमी ना रहे इसके लिए सभी की सहमति लेना जरूरी है। नामांकन दाखिल करने के लिए आज से तिथि की घोषणा कर दी है। ऐसे में प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। एक दिन पूर्व रविवार को प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए प्रदेश के हर मंडल में बेलेट पेपर से मतदान भी किया गया है। इसी पर आज केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक जारी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद भाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts