Saturday, July 27, 2024

नहीं रहे देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी

  • नहीं रहे देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी
  • 106 वर्षीय नेगी ने दो दिन पूर्व ही किया था 34वीं बार मतदान
  • सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर जताया शोक

आपकी खबर, शिमला। 

देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे 106 वर्ष के थे। नेगी ने दो दिन पूर्व ही कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया था। पीएम मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।

किन्नौर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि श्याम सरण नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

सीएम ने ट्वीट किया, ”स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी। ॐ शांति! ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।”

गौरतलब है कि पहले नेगी ने कहा था कि वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घर से ही वोट डालना पड़ा। 34वीं बार मतदान करने वाले नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts