विस चुनाव-2022

माकपा ने जारी किया घोषणा पत्र, आप भी जानिए किसे जमीन देने का किया ऐलान

  • माकपा ने जारी किया घोषणा पत्र, आप भी जानिए किसे जमीन देने का किया ऐलान, कौन सी नीति करेंगे बंद और बेरोजगारों के लिए क्या की घोषणा

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश में कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार माकपा ने भी प्रदेश में अहम मुद्दों को देखते हुए घोषणाएं की हैं। क्या ये घोषणाएं मतदाताओं का ध्यान भटका सकेगी, यह आने वाला वक्त की बताएगा। बहरहाल हम आपके साथ माकपा की प्रमुख घोषणाओं से रूबरू करवाने करवाना चाह रहे हैं।

 

माकपा के घोषणा पत्र में शामिल प्रमुख घोषणाएं

– कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओ. पी. एस.) की बहाली करना।

– आउटसोर्स, पार्ट टाईम, स्कीम व ठेका कर्मियों को नियमित करना।

– मज़दूरों का न्यूनतम वेतन 26 हज़ार रुपए प्रतिमाह करना।

– नई शिक्षा नीति रद्द करना व फीस वृद्धि वापिस करना।

– कृषि व बागवानी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करना।

– सेब बागवानों के लिए कश्मीर की तर्ज पर एमआईएस का प्रावधान करना पानी व अन्य सेवाओं के निजीकरण को रोकना।

– मनरेगा में 200 दिन का काम व न्यूनतम दिहाड़ी 350 रुपए सुनिश्चित करना।

– भूमिहीन व गरीब किसान को 5 बीघा जमीन मुफ्त दिलवाना।

– युवाओं को 3,000 रुपए प्रतिमाह बेरोज़गारी भत्ता दिलवाना।

– आवासहीन को शहरी क्षेत्र में 2 बिस्वा व ग्रामीण क्षेत्र में 3 बिस्वा जमीन उपलब्ध करवाना।

– टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button