Thursday, May 9, 2024

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस के दिग्गजों में लॉबिंग तेज

  • हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस के दिग्गजों में लॉबिंग तेज

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। दोनों पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी की यदि सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर पार्टी के दिग्गज नेताओं में लॉबिंग शुरू हो गई है। हालांकि समर्थकों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री हॉलीलॉज से ही बनेगा तो कुछ कहते हैं कि मुख्यमंत्री हमीरपुर से चुना जाएगा। वहीं कुछ लोग कहते हुए सुने जा रहे हैं कि इस बार हरोली से मुख्यमंत्री बनने वाला है।

इन तमाम चर्चाओं से चुनाव परिणाम आने से पहले ही माहौल गरमा गया है। ऐसे कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू में ठन गई है। हाल ही प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। ठीक विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले यह राहुल से इस तरह मुलाकात होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा विषय बन चुका है।

वहीं प्रतिभा सिंह पहले ही संकेत दे चुकी है कि समर्थक चाह रहे हैं कि प्रदेश का नेतृत्व होलीलॉज ही करें। क्योंकि 6 बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यहीं से प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं और उनका हिमाचल के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। पार्टी की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी सोमवार को अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी जता दी है।

वहीं, सुक्खू भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि चुने हुए विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चुना जाएगा। बता दें कि प्रतिभा सिंह अभी मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कम से कम 40 से 45 सीटें जीत रही है। विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे कार्य हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं हुए और ना ही आगे होंगे। कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

  • …तो क्या मुकेश अग्निहोत्री को किया जा रहा दरकिनार

सीएम दौड़ में प्रतिभा और सुक्खू का नाम फेहरिस्त में सबसे ऊपर है। उधर विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री भी सिनीयोरिटि के हिसाब से आगे हैं। मुकेश अग्निहोत्री समर्थकों की माने तो इस बार सीएम मुकेश ही बनेंगे। मुकेश होलीलॉज की भी पहली पसंद है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts