Monday, May 20, 2024

कांग्रेस दशकों तक महिलाओं को शौचालय नहीं बना पाई, विकास क्या कराएंगे : अमित शाह

  • कांग्रेस दशकों तक महिलाओं को शौचालय नहीं बना पाई, विकास क्या कराएंगे : अमित शाह
  • कांग्रेस की गारंटी को बताया जनता के साथ छलावा
  • शिमला में केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस को जमकर कोसा

आपकी खबर, शिमला।

 

हिमाचल में पांच वर्ष के अंदर एक परिवर्तन की लहर कैसी होती है, इसका अनुभव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की सरकार ने करके दिखाया है। ये कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। कसुम्पटी विस क्षेत्र में लगातार 20 सालों से कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे, लेकिन कसुम्पटी का विकास नहीं कर पाए।

शिमला के भट्ठाकुफर में चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और हिमकेयर से 4 लाख परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हमने सिर्फ वादे नहीं किए हैं, उसे पूरा भी किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि चार-चार पीढ़ी तक शासन किया, जवाहर लाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक, लेकिन महिलाओं को शौचालय तक नहीं दे पाये। ये कांग्रेस की कैसी गारंटी है, ऐसे गारंटी पर कौन विश्वास करेगा।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले विकास की बात करते हैं। राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी देश का अर्थतंत्र 11वें नंबर पर छोड़ गए थे, 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली, लेकिन देश के अर्थतंत्र को 11वें से 10वें नंबर पर नहीं ला पाए।

शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। देश के अंदर उद्योग लग रहे हैं, अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है और देश की सुरक्षा चाक चौबंद हुई है। देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हिमाचल अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts