हिमाचल

OPS का इंतजार खत्म, सीएम सुक्खू इस दिन करेंगे अहम घोषणा

  • OPS का इंतजार खत्म, सीएम सुक्खू इस दिन करेंगे अहम घोषणा

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश में OPS का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इंतजार की घड़ियां शीघ्र खत्म होने वाली है। सरकार की पहली कैबिनेट की तिथि घोषित हो गई है।

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 जनवरी को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। गौरतलब है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी पहली कैबिनेट बैठक होने का इंतजार कर रहे थे।

 

माना जा रहा है कि लोहड़ी के पर्व पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दे सकते हैं। इसके अलावा महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला भी हो सकता है। अब नजर 13 जनवरी को होने वाली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button