Saturday, July 27, 2024

अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे बुजुर्ग दंपति से बस चालक ने की बदसलूकी

  • अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे बुजुर्ग दंपति से बस चालक ने की बदसलूकी

आपकी खबर, कांगड़ा।

हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद घर लौट रहे बुजुर्ग के साथ एचआरटीसी बस चालक द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा के नैहरनपुखर क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति के साथ यह मामला पेश आया है। देर रात घर लौट रहे बुजुर्ग ने जिस जगह बस रोकने को कहा, चालक ने उससे दो किलोमीटर आगे ले जाकर बस रोकी और बुजुर्ग को बाहर उतार दिया।

 

आधी रात को बुजुर्ग को पैदल चलकर अपने घर पहुंचना पड़ा। अब बुजुर्ग ने चालक के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन सेवा पर शिकायत दी है। कड़ोल गांव निवासी 70 वर्षीय ध्यान सिंह ने बताया कि कुछ उनकी माता का देहांत हो गया था। अस्थि विसर्जन के लिए पत्नी 65 वर्षीय पत्नी संतोष कुमारी के साथ हरिद्वार गए थे।

 

घर लौटते समय उन्हें ऊना तक बस मिली। रात करीब 10 बजे वे चंडीगढ़ की ओर से आई नाहन डिपो की बस में सवार हो गए और नैहरनपुखर की टिकट कटवाई।
जब नैहरनपुखर पहुंचे तो बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने अनसुना कर दिया। नैहरनपुखर से करीब दो किलोमीटर दूर सुनहेत में सुनसान जगह पर उन्हें उतारा गया। बुजुर्ग ने चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts