Saturday, July 27, 2024

कांगड़ा निवासी संजय सिंह बने कृषि विकास बैंक के चेयरमैन

  • कांगड़ा निवासी संजय सिंह बने कृषि विकास बैंक के चेयरमैन

आपकी खबर, शिमला। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला को तरजीह देते हुए संजय सिंह चौहान को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया है।

 

चौहान जिला कांगड़ा के पालमपुर के सलोह गांव के निवासी हैं। वे कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष भी हैं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुलह के अध्यक्ष भी हैं।

 

पूर्व में कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं। वह युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ काम कर चुके हैं। इसी का लाभ आज उन्हें इस पद पर नियुक्ति पर मिला है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts