Saturday, July 27, 2024

कुल्लू की पार्वती नदी में दिखी अद्भुत रोशनी, देखकर सभी रहे हैरान

  • कुल्लू की पार्वती नदी में दिखी अद्भुत रोशनी, देखकर सभी रहे हैरान

AAPKI KHABAR
कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में ऐसी रोशनी पहली बार देखी गई। इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया। लोग अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। काफी समय तक नदी की लहरों में ये रोशनी चमकती रही। लोगों की ये वीडियो खूब वायरल भी हुई।

उधर ज्योतिषाचार्यों व खगोलविदों का कहना है कि यह एक खगोलीय घटना का हिस्सा हो सकता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को चंद्रमा, शुक्र व बृहस्पति ग्रह एक साथ देखे गए। इसी को जोड़कर इस घटना को भी देखा जा रहा है। बहरहाल ऐसा दृश्य लोगों ने पहली बार देखा और काफी उत्साहित भी दिखे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts