Saturday, July 27, 2024

नवजात को कुंए में फेंक गई महिला, सांप ने बचाई जान, जानकर आप होंगे हैरान

  • नवजात को कुंए में फेंक गई महिला, सांप ने कैसे बचाई जान, जानकर आप होंगे हैरान

आपकी खबर, डेस्क।

जाको राखे साइयां मार सके न कोई। हर शख्स के मन में यही कहावत घर कर गई। एक सूखे कुंए में एक महिला नवजात को फेंक गई। कहते हैं कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है।

 

यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है। जानकारी के अनुसार जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बसोमी में एक सूखे कुएं में किसी महिला ने नवजात को फेंक दिया। ऊपर से फेंके जाने के बाद भी बच्चा सुरक्षित था। मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति वहां से गुजरा तो उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

 

उसने कुंए में झांक कर देखा तो बच्चे को एक सांप ने जकड़ रखा था। यह देख उसने गांव के अन्य लोगों व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों में से एक वृद्ध को नीचे उतारा। इसके बाद सांप का फंदा हटाकर बच्चे को निकाला गया। यह देख सभी लोग हैरान रह गए। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts