Saturday, July 27, 2024

रामपुर में आग लगने से जिंदा जली बुजुर्ग, कई मवेशी भी आए चपेट में

  • रामपुर में आग लगने से जिंदा जली बुजुर्ग, कई मवेशी भी आए चपेट में

आपकी खबर, रामपुर बुशहर।

 

आग लगने की घटना ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया है। देर रात सराहन की ग्राम पंचायत शाहधार के रंगोरी गांव में भयानक आग लग गई।

 

आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। साथ ही कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना सोमवार देर रात की है। गांव में रहने वाले पूर्व उप प्रधान के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इसके चलते पूर्व उप प्रधान की मां झुलस गई जिनकी बाद में मौत हो गई।

 

साथ ही दो गाय और पांच भेड़ें भी बुरी तरह झुलसने से मर गई। यह क्षेत्र सड़क से दूर है, इसलिए दमकल की गाड़ियां भी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

 

भरसक प्रयास के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। डीएसपी चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts