Tuesday, May 21, 2024

किन्नौर : रल्ली में पिकअप की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

  • किन्नौर : रल्ली में पिकअप की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

आपकी खबर, किन्नौर। 

ड्यूटी देकर घर लौट रहे एक कर्मचारी की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रल्ली नामक स्थान पर एक पिकअप की चपेट में आने से जल शक्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं और इसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि विभाग में कार्यरत अनोध नेगी ड्यूटी से घर लौट रहा था कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रल्ली के पास एक पिकअप बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहा अनोध नेगी वाहन के नीचे दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

 

 

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल भेज दिया है। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts