Saturday, July 27, 2024

रामपुर बुशहर फाग मेले में महिलाओं ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

  • रामपुर बुशहर फाग मेले में महिलाओं ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

 

आपकी खबर, रामपुर बुशहर।

 

फाग मेले के दौरान इस मर्तबा महिलाओं ने अनूठा रिकॉर्ड बनाया। यहां 70 महिला मंडलों की करीब 1000 महिलाओं ने पूरे बाजार में महानाटी निकाली।

 

 

जिला स्तरीय फाग मेले में नाटी के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। गांधी पार्क में दोपहर 12:00 बजे से महानाटी शुरू हुई जो 2:00 बजे तक चली।

 

 

इस दौरान महानाटी देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा पड़ा। महानाटी के दौरान कुछ देर के लिए एनएच-5 पर जाम भी लग गया। पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया।

 

 

महानाटी के माध्यम से महिलाओं ने घरेलू हिंसा, नशा छोड़ो अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान पूरा रामपुर बाजार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारों से गूंज उठा। इस तरह की नाटी पहली बार आयोजित की गई। हालांकि कुल्लू दशहरे में इस तरह का नजारा अकसर देखा जाता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts