Wednesday, May 1, 2024

अब सीमा नहीं, सविता गुप्ता होंगी करसोग नगर पंचायत की अध्यक्ष

आपकी खबर, करसोग।

करसोग नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद हुए चुनाव में सविता गुप्ता को नया अध्यक्ष चुना गया है। इसकी पुष्टि एसडीएम करसोग ओम कांत ठाकुर ने की है। बताते चलें कि पंचायत करसोग के 4 वार्ड सदस्यों ने अध्यक्ष सीमा गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियमानुसार चुनाव के लिए 7 मार्च की तिथि तय की गई थी। लेकिन इस दिन कोरम पूरा नहीं हो पाया जिसके चलते 9 मार्च को चुनाव का आयोजन करवाया गया। इस दौरान केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ तथा 7 में से 4 वार्ड सदस्य ही चुनाव में शामिल हुए। नियमानुसार सविता गुप्ता को करसोग नगर पंचायत का नया अध्यक्ष चुना गया है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बंसी लाल ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष सीमा गुप्ता के खिलाफ मजबूती से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नई अध्यक्ष के तौर पर जुझारू एवं मेहनतकश वार्ड सदस्य सविता गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। नियमानुसार शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को रफ़्तार दी जाएगी। नगर पंचायत की नई अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि सभी वार्डों का समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा विकास कार्यो को समय रहते पूरा किया जाएगा। अध्यक्ष पद पर काबिज करने के लिए उन्होंने वार्ड सदस्यों का आभार प्रकट किया है। सविता गुप्ता कॉंग्रेस समर्थित हैं जबकि पूर्व अध्यक्ष भी भाजपा छोड़ कॉंग्रेस में शामिल होने के बाद ही अध्यक्ष बनी थी। लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद सीमा गुप्ता ने दोबारा से कॉंग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। जिनके समर्थन से सीमा गुप्ता अध्यक्ष बनी थी उन वार्ड सदस्यों को य़ह नागवार गुजरा तथा उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सीमा गुप्ता को अध्यक्ष पद से हटा दिया। ऐसे मे कॉंग्रेस समर्थित सविता गुप्ता नगर पंचायत की नई अध्यक्ष बन गई हैं। करसोग से कॉंग्रेस प्रत्याशी रहे महेश राज ने सविता गुप्ता को बधाई दी है तथा नगर पंचायत के विकास मे अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts