Saturday, July 27, 2024

बहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करके 18 साल की नौकरी, भाई की शिकायत पर सामने आया मामला

  • बहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करके 18 साल की नौकरी, भाई की शिकायत पर सामने आया मामला

आपकी खबर, धर्मशाला।

हिमाचल में एक बहन ने दूसरी बहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करके नौकरी हासिल कर ली। मामला तब सामने आया जब उसके ही भाई ने इसकी शिकायत कर डाली।

बता दें कि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला ने अपनी बहन के दस्तावेजों पर नौकरी हासिल की है। दोनों बहनों के भाई ने ही इस बाबत शिकायत देकर मामले का खुलासा किया है।

शिकायत में भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने अपनी दूसरी बहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर प्राथमिक स्कूल में नौकरी हासिल की है। शिकायत पर प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी के आरोपों की फौरी तौर पर पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी महिला के साथ ही तत्कालीन पंचायत सचिव को भी नामजद किया गया है। तत्कालीन पंचायत सचिव पर पंचायत रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने के चलते मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र देसराज निवासी लंज, जिला कांगड़ा ने शिकायत दी थी। शिकायत में अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन छाया देवी ने दूसरी बहन निशा डोगरा के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ और दुरुपयोग कर सरकारी प्राथमिक पाठशाला में वर्ष 2004 में नौकरी हासिल की थी।

विजिलेंस थाना धर्मशाला ने प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव ने भी रिकार्ड में छेड़छाड़ की है। आरोपों की पुष्टि होने पर सोमवार को विजिलेंस थाना धर्मशाला में विभिन्न धाराओं के तहत छाया देवी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उधर, विजिलेंस नार्थ जोन एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts