Saturday, July 27, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, प्रतिभा सिंह बोलीं चारों सीटें जितेंगी कांग्रेस

  • लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, प्रतिभा सिंह बोलीं चारों सीटें जितेंगी कांग्रेस

 

आपकी खबर, मंडी। 

 

सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

 

उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है। जरूरत है, तो कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और प्रदेश में वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुए विकास को गांव गांव तक ले जाने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की उपलब्धियों कार्यक्रमों को कार्यकर्ता घर घर तक ले जाएं।

 

यह आह्वान सांसद प्रतिभा सिंह ने पंडोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज से लोकसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया है। अब कांग्रेस के हर सिपाही को अपने कर्तव्य का निर्वहन के लिए घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना होगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts