Friday, July 26, 2024

सुक्खू सरकार फिर लेगी 1000 करोड़ का ऋण, अधिसूचना जारी

  • सुक्खू सरकार फिर लेगी 1000 करोड़ का ऋण, अधिसूचना जारी

 

आपकी खबर, शिमला।

 

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही है। इस बीच अब सरकार को और 1000 करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है। वित्त विभाग ने इस संबंध में 500-500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने संबंधी दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। पहली अधिसूचना के अनुसार सरकार 500 करोड़ रुपये का कर्ज 10 साल की अवधि के लिए लेगी। इसे जुलाई 2033 तक चुका दिया जाएगा। दूसरी अधिसूचना के अनुसार 500 करोड़ रुपये का एक अन्य ऋण 15 वर्ष के लिए लिया जाएगा। इसे जुलाई 2038 तक चुकाया जाएगा।

 

इस कर्ज के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी 5 जुलाई को की जाएगी। वर्तमान में सरकार पर करीब 78 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। एक माह पहले ही सुक्खू सरकार ने 800 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। करीब छह महीने में सरकार पर लगभग 3,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज पड़ चुका है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू बार-बार कह रहे हैं कि पिछली सरकारें वर्तमान सरकार पर करीब 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts