Saturday, July 27, 2024

आपकी ख़बर: Bulletin

बड़ी खबरों पर एक नजर

आपकी ख़बर, शिमला।

*1* पीएम मोदी ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है। कल फ्रांस का नेशनल डे है, मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं भी की

*2* भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है। भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ है और भारत ‘मॉडल ऑफ डायवर्सिटी’ भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है, ताकत है

*3* आज हर रेटिंग एजेंसी कह रही है कि भारत एक उज्ज्वल स्थान है। अब आप भारत में निवेश करें। यही उपयुक्त समय है। जो लोग जल्दी निवेश करेंगे उन्हें लाभ मिलेगा।

*4* फ्रांस में भारत के UPI के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ है…इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी और अब भारतीय पर्यटक फ्रांस में रुपये में भुगतान कर सकेंगे।

*5* हम पूरी ताकत से देश के और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में जुटे हुए हैं। मैं भी संकल्प लेकर निकला हूं- शरीर का कण-कण और समय का पल-पल सिर्फ और सिर्फ देशवासियों के लिए है।

*6* फ्रांस ने बढ़ाया PM मोदी का मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से किया सम्मान

*7* दिल्ली को अशांत कर अब शांत हो रही यमुना, देर रात से घटा जलस्तर

*8* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से गृह मंत्री अमित शाह को किया फोन, दिल्ली में बाढ़ के हालातों पर ली जानकारी

*9* चांद को छूने आज रवाना होगा चंद्रयान-3, लॉन्चिंग,चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।

*10* जम्मू-कश्मीर में बिहार के 3 मजदूरों पर आतंकी हमला, तीनों का इलाज जारी, सेना ने इलाके की घेराबंदी की; तीन दिन पहले 10 आतंकी गिरफ्तार

*11* जहानाबाद बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत उलझी, प्रत्यक्षदर्शी बोला भगदड़ तो सुशील मोदी बोले लाठीचार्ज से मरे

*12* आज से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का सत्र, सरकार पेश करेगी छह से ज्यादा विधेयक

*13* धनशोधन मामले में सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी है चुनौती

*14* MP की पटवारी भर्ती में गड़बड़ी के आरोपों के बीच शिवराज ने नियुक्तियों पर लगाई रोक.

*15* भाजपा का शिवसेना के साथ भावनात्मक गठबंधन है तो NCP के साथ राजनीतिक; बोले फडणवीस

*16* चिंताजनक: मानसूनी बारिश को प्रभावित कर रहा अल-नीनो, फसलों पर भी असर; पारिस्थितिक तंत्र पर पड़ेगा दूरगामी असर

*17* IND vs WI 1st Test Day : दूसरे दिन भी भारत के नाम, रोहित-यशस्वी की शतक की बदौलत भारत ने ली 162 रनों की लीड

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts