Saturday, July 27, 2024

मौसम : हिमाचल में टूटे बारिश के रिकॉर्ड, जान माल का भारी नुकसान

  • मौसम : हिमाचल में टूटे बारिश के रिकॉर्ड, जान माल का भारी नुकसान

 

आपकी खबर, शिमला।

 

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर बढ़ता जा रहा है। जगह जगह से भारी नुकसान की खबरें मिल रही हैं। मंडी में 100 साल पुराना पुल टूट गया तो न्यू शिमला के रझाना में पहाड़ टूट कर एक घर में जा घुसा। इससे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए।

घटना में 23 साल की पारूल की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी मां गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, बुजुर्ग महिला नानकी देवी मलबे में ही दबी है।

 

आपदा प्रबंधन, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि दी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार मनाली में बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर वर्ष 1971 के बाद इतनी ज्यादा बारिश हुई है। सरकार और सभी जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। समय समय पर विभाग की ओर से एडवाईजरी जारी की जा रही है।

 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में बारिश से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में हम पूरे प्रदेश वासियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल में हुए नुकसान के लिए मदद की मांग करेंगे।

 

इनके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी कहा है कि केंद्र सरकार हिमाचल में बारिश से हुए नुकसान पर नजर बनाए हुए हैं और इसके लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts