Saturday, July 27, 2024

चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत!

आपकी ख़बर: Bulletin

बड़ी खबरों पर एक नजर

आपकी ख़बर, शिमला।

*1* पूरे देश और दुनिया की निगाहें आज होने वाली चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर हैं. शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित है. भारत का चंद्रमा पर यह ऐतिहासिक कदम होगा

*2* ब्रिक्स बिजनेस फोरम: PM मोदी बोले- भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था, बनेगा विश्व का ग्रोथ इंजन

*3* पीएम मोदी  ने भारत की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हुए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में उथल-पुथल के बावजूद आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।

*4* G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे जो बाइडेन, 7 से 10 सितंबर तक दिल्ली में रहेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

*5* दिल्ली में 3 दिन तक स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद, G20 के लिए केजरीवाल सरकार का फैसला

*6* आर्टिकल 370 हटने के बाद 91% घटीं पत्थरबाजी की घटनाएं, 2015-2019 के दौरान 5063 मामले हुए, 2019 से अब तक सिर्फ 434

*7* प्याज पर घमासान: सरकार ने 2410 की दर से शुरू की खरीद, केंद्रीय मंत्री बोले- दो लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदेंगे

*8* केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कुछ राजनीतिक विरोधी प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं। किसान चिंता न करें। सरकार उनके साथ है

*9* एशिया का सबसे बड़ा प्याज मार्केट दो दिन से बंद, 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी का महाराष्ट्र-MP में विरोध; 5 राज्यों में किसानों का प्रदर्शन

*10* ‘केंद्र नेगेटिव सोचने में जिद्दी, मैं काम करके दिखाने में’, गहलोत बोले-डॉक्टर बनने के लिए रात में 2-3 बजे तक पढ़ता था, CM बन गया

*11* एक करोड़ लोगों से सुझाव लेगी गहलोत सरकार, CM ने लॉन्च किया मिशन-2030, हर विभाग के लिए अलग विजन डॉक्यूमेंट बनेगा

*12* सुधांशु त्रिवेदी बोले-सीएम गहलोत का विज़न खौफनाक और दर्दनाक, राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा- सीएम के आंखों पर पट्टी बंधी है, उनका विज़न कैसे हो सकता है

*13* राजस्थान चुनाव से पहले सचिन पायलट का BJP को लेकर बड़ा दावा,कांग्रेस इस बार राज्य में ‘एक बार कांग्रेस, एक बार बीजेपी ‘ का क्रम तोड़ेगी . सचिन पायलट ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में इस बार फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है

*14* राजस्थान में कांग्रेस को रिवाज बदलने का भरोसा, भाजपा के अंदरूनी झगड़े पर नजर

*15* वोट किसी को मिलें, लेकिन CM की कुर्सी पर नीतीश को ही रहना है’, प्रशांत किशोर का तंज, बिहार में एक ही ज्ञानी

*16* भारत को विश्वकप दिलाने के बाद अब वोट दिलाएंगे सचिन तेंदुलकर, चुनाव आयोग ने  बनाया नेशनल आइकॉन.

*17* 400 करोड़ क्लब में शामिल सनी देओल की गदर 2! ओएमजी 2 की कमाई गदर 2 से काफी फीकी

*18* निवेश के लिए चीन से बेहतर बना भारत, भारतीय मार्केट दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न, 2040 तक 4 करोड़ युवा वर्कफोर्स से जुड़ेंगे

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts