Saturday, July 27, 2024

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वाजपेयी, सभी के दिलों में आज भी करते हैं राज : प्रेम ठाकुर

  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे वाजपेयी, सभी के दिलों में आज भी करते हैं राज : प्रेम ठाकुर
  • कुसुम्पटी भाजपा मंडल ने पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

आपकी खबर, शिमला।

कुसुम्पटी भाजपा मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान कवि, बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं। यही कारण है कि वे आज भी सभी के दिलों में राज करते हैं।

प्रेम ठाकुर ने कहा कि ऐसे जननायक को विपक्ष भी उतना ही तरजीह देता है। हम सभी उन्हें शत शत नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि अटल जन नायक थे। वे कवि के साथ-साथ बेहद संवेदनशील व्यक्ति भी थे, लेकिन उनके व्यक्तित्व में चट्टान सी कठोरता का भी समागम था। उनकी यही कठोरता पोखरण-2 और कारगिल युद्ध में दिखी थी। वे ना सिर्फ एक स्वप्नद्रष्टा थे, बल्कि वे एक राष्ट्रनिर्माता भी थे, जिनके पास राष्ट्र निर्माण के लिए विजन था।

इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं व जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप व अन्य मंडल के पदाधिकारी, कुसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण, प्रेम चौहान, अमर ठाकुर, राजेंद्र चौहान, विनती शर्मा, केशव चौहान, अंजना शर्मा, सुरेंद्र चौहान, दुर्गा सिंह ठाकुर, मदन शर्मा, योगेश बक्शी, वीएन शर्मा, शशांक अत्री, नितेश शर्मा, महेंद्र कमल, विजय परमार आदि मौजूद रहे।

  • शिमला में हुई त्रासदी पर जताया दुःख

कार्यक्रम में शिमला में हुई त्रासदी पर गहरा दुःख जताया। मंडल के कार्यकर्ताओं ने मौन रखा। साथ ही जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनको श्रद्धांजलि भी दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts