Saturday, July 27, 2024

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से संगठन को मजबूत करने की तैयारी

पूर्व विधायक जोगेन्द्र पाल सहित 20 वरिष्ठ भाजपा नेता बनाये विशेष आमंत्रित सदस्य

आपकी खबर, करसोग।
करसोग भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के दम पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर ली है। भारतीय जनता पार्टी करसोग के मंडलाध्यक्ष नेतराम शर्मा ने आज अपने मंडल का विस्तार भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जिलाध्यक्ष हीरा लाल तथा विधायक दीपराज की सहमति से किया। जिसमें उन्होंने 20 विशेष आमंत्रित सदस्य संगठन में लिए‌, जिनमें पूर्व विधायक जोगेंद्र पाल, पूर्व में रहे मंडलाध्यक्ष बलिराम शर्मा, भीखम राम शर्मा, महेंद्र सत्या व कुंदन ठाकुर, इसके साथ दयानंद वर्मा (सांवीधार), लगनू राम (करसोग), मनसा राम शर्मा (माहूंनाग), मोतीराम ठाकुर (कुन्हों), बालक राम(भन्थल), देवी राम शर्मा (खडूना), आदम राम(स्वामाहूं), टेकचंद (मतेहल), दिवान चंद कायथ (कलोग), दरू राम (मतेहल), रक्षा शर्मा (तेबन), डोगर सिंह (बगसाड़), चिरंजी लाल शर्मा (नांज), कमल ठाकुर (साहज), ललित सोनी (करसोग), प्रवीण कुमार (चुराग) हैं। इसके अलावा अमी चंद ठाकुर (चौरीधार), बाबूराम शर्मा (तत्तापानी), टीक्कम ठाकुर (खड़कन), तिलक चौहान(मगाण) को पार्टी ने मंडल प्रवक्ता बनाया। वहीं कृष्ण लाल (पोखी)को सचिव तथा सुशील कुमार (मतेहल) को कार्यालय सह-सचिव बनाया। रमेश ठाकुर (बखरौट) व दिनेश कुमार (पराला कसौट) को सह- मीडिया प्रभारी के पद से नवाज़ा। उन्होंने आगे बताया कि महेन्द्र शर्मा शाला से आईटी संयोजक तथा ॠत्वीक शर्मा भंडारणू से सोशल मीडिया प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे। भाजपा मंडलाध्यक्ष नेतराम शर्मा ने कहा कि उपरोक्त सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव से ही हम आगे बढ़ेंगे और 2024 में फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts