Friday, July 26, 2024

हिमाचल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित, वीरों को किया नमन

  • हिमाचल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित, वीरों को किया नमन

 

आपकी खबर, शिमला।

 

देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों के लिए प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगह जगह तिरंगा फहराया गया और तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

 

उपमंडल टुटू की ग्राम पंचायत गलोट, शामलाघाट, घणाहट्टी, भलोह, देवनगर, बाईचड़ी, धमून सहित नीन पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वीर जवानों की शहादत को याद कर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।

 

ग्राम पंचायत भलोह के प्रधान इंदर ठाकुर ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश, अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत भलोह में अमृत सरोवर बलाऊ के पास अयोजित कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए शहादत देने वाले हमारे पंचायत के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान भी गाया गया। इसके साथ ही आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत सरोवर के समीप 75 पौधे भी लगाए गए। जिसमें प्रधान के साथ उनके वार्ड सदस्य, युवक मंडल, महिला मंडल व स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

उधर गलोट पंचायत में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान अंजना ठाकुर और उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वीरों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

उधर नीन पंचायत प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि आज ग्राम पंचायत नीन में “मेरी माटी मेरा देश” के उपलक्ष में ‘अमृत सरोवर’ धार में तिरंगा झंडा फहराया गया तथा सेवानिवृत सैनिकों को ग्राम पंचायत नीन द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त इस शुभ अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ग्राम पंचायत शामलाघाट में भी कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित सेवानिवृत्त सैनिकों ने हिस्सा लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts