Saturday, July 27, 2024

दुःखद : मंडी में प्राकृतिक आपदा से 18 लोगों की मौत

आपकी ख़बर, मंडी।

जिला मंडी में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ के कारण 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हुए हैं और तीन लोग लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सरकाघाट के मसेरन में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई है। धर्मपुर में भूस्खलन के चलते दो मौतें हुई हैं। द्रंग क्षेत्र के सेगली में कुल सात लोगों की दबने से मौत हो गई है और छह जख्मी हैं। मृतकों में तीन महिलाएं 3 बच्चे और एक व्यक्ति के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बल्ह क्षेत्र के टिक्कर गागल में 22 वर्षीय युवक अक्षत पुत्र मोहनलाल निवासी की मौत हुई है। मंडी सदर के स्कोर में एक महिला की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हुई है। सांबल पंडोह में बादल फटने से छह लोगों की मौत हुई है इनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है जबकि एक लापता है। मंडी के मझवाड़ में भी दो लोग लापता हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts